सरफिरे पुलिस के जवान ने पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को मारी गोलीसरफिरे पुलिस के जवान ने पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को मारी गोली
Advertisements

सरफिरे पुलिस के जवान ने पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को मारी गोली

Bihar News : बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.जहाँ बताया जा रहा है शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को बिहार के एक पुलिस कांस्टेबल ने गोरी मार दी।
बता दें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा के महेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी अपूर्वा कुमारी (26) की रविवार की शादी थी। अपूर्वा की बरात खड़गपुर से आ रही थी। शादी से पहले अपूर्वा कस्तूरबा वाटर्स वर्क्स के पास स्पा (ब्यूटी पार्लर) पहुंची थी।

बताया जा रहा है की मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर्स वर्क्स स्थित जावेद हबीब स्पा (ब्यूटी पार्लर) में संवरने पहुंची दुल्हन को रविवार की रात गोली मार दी गई। स्पा में घुसकर गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया। वही पुलिस ने पिस्टल और खोखा बरामद किया है। एक गोली दायां तरफ कंधे से होते हुए निकल गई।

युवती की रविवार की रात को शादी होनी थी,लेकिन उसे गोल लग जाने की वजह से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। खबर मिलते ही एसडीपीओ सदर राजेश कुमार और कई थानों की पुलिस पहुंची। युवती के पिता से मामले की जानकारी ली गयी है ।

Advertisements

गोली चलते ही दुल्हन गिर गई और स्पा में अफरा-तफरी मच गई। अमन ने पिस्‍टल लोड कर दुल्‍हन को पीछे से मारी गोली है
बताया जा रहा है की अमन कुमार बिहार पुलिस का जवान है,लेकिन फिलहाल पटना में उसकी तैनाती है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। वही डॉक्टर ने बताया कि गोली अभी फंसी हुई है, लेकिन युवती की हालत खतरे से बाहर है।

पिस्टल छोड़कर भागा आरोपी

स्पा के कर्मचारियों ने बताया कि युवती के साथ ही युवक आया था। संवरने के दौरान युवती के पीछे ही युवक खड़ा था। कर्मियों ने बताया कि उन्हें लगा कि परिवार का सदस्य है।
इस बीच अमन ने पिस्टल में गोली लोड की और युवती को पीछे से मार दी। इसके बाद अमन ने भी खुद को भी गोली मारने की कोशिश की , लेकिन वह सफल नहीं रहा। कर्मियों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन इस बीच वह किसी तरह भाग निकला।
एक गोली दाएं कांधे से होते हुए सीने की तरफ से निकल गई है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। सीटी स्कैन कराया जा रहा है। – डॉ. पीएम सहाय, सिविल सर्जन

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

घटना के बाद परिवार वालों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस जावेद हबीब पहुंची। यहां के संचालक और कर्मियों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पुलिस ने फुटेज से आरोपी युवक की पहचान भी कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्पा सेंटर से कोई खोखा नहीं मिला है। एक्सरे में शरीर में गोली नहीं होने की रिपोर्ट आई है। पुलिस हर एंगल से इसकी पड़ताल कर रही है।

 

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *