Advertisements

Kashipur news : दहेज के लालची लोगों पर मुकदमा दर्ज 

अज़हर मलिक 

देश के अंदर महिलाओं के साथ उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दहेज के लालची लोग दहेज की चाहत में महिला के साथ मारपीट शोषण जैसे गैर कानूनी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Advertisements

 

 

 

काशीपुर : दिव्यांग महिला ने पति समेत ससुरालजनो पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडा थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर करनपुर निवासी रंजीत कौर पुत्री बलदेव सिंह ने महिला हेल्पलाइन में प्रार्थना पत्र दिया। कहा वह दिव्यांग और गरी परिवार से है। उसकी शादी 19 अक्ट़ूबर 2020 को पंजाब के ग्राम गांधीनगर, जालंधर बहादर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह से हुई थी। शादी के दो.तीन महीने बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कहा उसके पति के काम पर चले जाने के बाद ससुर अमरजीत सिंह व सास राज कौर दहेज के लिए परेशान करने लगे। वह चार.पांच महीने से अपने मायके में रह रही है। वह जब भी पति को फोन करती है, तो वह बात भी नहीं करता है। पंचायत में कई बार समझाया, लेकिन उसका पति और ससुराल वाले नहीं माने। कुंडा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला हेल्पलाइन में काउंसिल के बाद आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

दूसरा मामला

 

पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी निवासी सुरभी शाह पुत्री गोपाल शाह ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वीती 21 नंवबर 2021 को दिनेशपुर के सुभाष चौक निवासी प्रसन्नजीत शाह उर्फ सोनू पुत्र स्व. सुधीर शाह के साथ हुआ हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। इस दौरान उसके परिजनों ने सामर्थ्यनुसार दान दहेज भी दिया। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रति प्रसन्नजीत सास संध्या शाह कम दहेज का ताना देते हुए दहेज में कार व पांच लाख की नगदी लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न करने लगे। बताया कि बीती 15 जुलाई को ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए उसे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 504, 506 आईपीसी 3/4 दहेज अधिनियम में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

 

 

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *