Advertisements

Kashipur news : ध्वजारोहण राष्ट्रीय गान गा कर भारत जोड़ो यात्रा का समापन

अज़हर मलिक 

काशीपुर : भारत जोड़ो यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की। भारत जोड़ो यात्रा का आज 30 जनवरी को समापन पर कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष करण मेहरा के आवाहन पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने कहा कि आज देश में धर्म विरोधी ताकते देश की कौमी एकता अखंडता को तोड़ना चाहती हैं परंतु कांग्रेस द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा से देश एकजुट हुआ है। उधर कार्यक्रम में पूर्व मेयर कांग्रेस प्रत्याशी मुत्तफ़ा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से आज देश की जनता को जोड़ने का संदेश राहुल गांधी के द्वारा दिया गया है।

Advertisements

 

 

 

उन्होंने कहा कि देश में धर्म जाति का भेदभाव कर फिरका परस्त ताकते देश की सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं परंतु जनता स्वयं देख रही है इन सरकारों में महंगाई चरम पर है जनहित के मुद्दे पर यह बात नहीं करते जाति के मुद्दों को लेकर देश की जनता को आपस में फूट डालने का काम करते हैं आज भारत जोड़ो यात्रा का समापन है जिसको समस्त कांग्रेस जन जोश खरोश के साथ बना रहे हैं।

 

 

वहीं कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुशर्रफ हुसैन, राजू छीना, हनीफ गुड्डू, मास्टर कफील अहमद, मास्टर नफीस अहमद, राजेश कुमार, अब्दुल गयूर, तनवीर आलम, मुकेश कुमार, राजेश बिश्नोई, कमर आलम, पवन कुमार आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *