Advertisements

दबंगों की दबंगई घर में घुसकर की मारपीट

 

काशीपुर एक युवक ने अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर धावा बोलते हुए मारपीट कर परिजनों को जान से मारने का प्रयास किया। हमले में परिजनों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़िता के पति को गंभीर चोटें आने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Advertisements

 

 

 

 

ग्राम जगतपुरा ढकिया कलां निवासी सुमन पत्नी सतपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही निवासी कश्मीर सिंह पुत्र लाभ सिंह उसके परिवार से रंजिश रखता हैं। रंजिश के चलते बीती 22 फरवरी की रात्रि करीब 11 बजे गोपाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत सिंह, सोनू पुत्रगण गोपाल सिंह, रवि पुत्र सतनाम सिंहए अजय पुत्र बल्देव सिंह, राजकौर पुत्री कश्मीर सिंह, करमजीत पुत्र मंगत सिंह आदि ने घर में घुसकर गाली.गलौच करते हुये मारपीट की। इस दौरान गोपाल ने उसके पति सतपाल सिंह पर पाटल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कहा कि इस दौरान करमजीत सिंह ने घर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसके परिवार को जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान परिजनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

 

 

 

 

तहरीर में कहा कि गंभीर रूप से घायल उसके पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता ने आरोपियों से जान से माल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 452, 504, 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

2

 भूख हड़ताल पर बैठे अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की

काशीपुर टेबलेट की मांग को लेकर चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और प्राचार्य के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी है। इस दौरान उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी। बतादें कि वंचित छात्र.छात्राओं को टेबलेट की धनराशि देने की मांग को लेकर राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभाविप कार्यकर्ता 24 फरवरी से भूख हड़ताल पर थे। पहले दिन पहले दो दिन आदित्य भूख हड़ताल पर बैठे।

 

 

 

 

तीसरे दिन तबीयत खराब होने पर उन्हें उठाकर अमन सिंह बैठे। सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार युसुफ अली और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रराम ने जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। भाजपा के प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, जिला अध्यक्ष भाजयुमो विनीत चौधरी जैकी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, जिला मंत्री अमित सिंह, जिला मंत्री सरबजीत सिंह आदि ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।

 

 

 

 

 

यहां करन भारद्वाज, अंशु पाल, वरुण शेरावत,.. सजल मेहरोत्रा, अनूप राजपूत, खुशी चौहान, पूजा सजवान रहे। इधर प्राचार्य डॉ. चंद्रराम ने बताया कि कोष में धनराशि है। वंचित 2320 छात्र-छात्रओं की टेबलेट की धनराशि 2 करोड़ 78 लाख 40 हजार रुपये बांटने की अनुमति दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *