Advertisements

धामी ने नहीं किया वादा पूरा, आक्रोशित आशाओं किया धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1 वर्ष पूर्व किया गया वादा पूरा नहीं किए जाने से आक्रोशित उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशा वर्कर्स ने बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्कर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द मांग पूरी किए जाने की अपील की। बता दें कि बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप के नेतृत्व में आशा वर्कर एकत्र हुई। जहां आशा वर्कर्स ने 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आशा वर्कर्स से किए गए वादे को पूरा नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया और धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आशा वर्कर्स ने 1 वर्ष पूर्व किए गए वादों को पूरा किए जाने, आशाओं को न्यूनतम वेतन देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, बकाया कोरोना भत्ते का भुगतान तत्काल दिए जाने, कोरोना के पुराने रिकॉर्ड फिर से आशाओं से मांगने का आदेश वापस लिए जाने सहित 6 सूत्रीय मांगपत्र स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ पंकज माथुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। इस दौरान उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व किए गए वादे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक पूरा नहीं किया है जिससे आशा वर्कर्स में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांग को पूरा नहीं किया गया तो आशा वर्कर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगी।

रीता कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, आशा वर्कर्स यूनियन

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *