Advertisements

Ramnagar news : स्वयं सहायता समूह प्रदर्शनी का किया गया शुभारंभ 

मोहम्मद कैफ खान

रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक सामाजिक उत्प्रेरण एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदर्शनी का उद्घाटन रामनगर के स्थानीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट एवं नगर पालिका परिषद रामनगर के माननीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम तथा अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के द्वारा किया गया प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की विक्री की जा रही है विभिन्न उत्पादों जैसे आचार हाथ से बनाए हुए हैंडीक्राफ्ट ऊनी वस्त्र मसाले आदि वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है कार्यक्रम में बोलते हुए माननीय विधायक रामनगर द्वारा महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उत्पादों हेतु बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया।

Advertisements

 

 

कार्यक्रम में बोलते हुए अधिशासी अधिकारी रामनगर द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 5 दिन तक चलेगा और कार्यक्रम के सफल होने के उपरांत इसे बाजार क्षेत्र में निरंतर लगाया जाएगा कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर नगर निगम हल्द्वानी डॉक्टर आईपी पंत, कर निरीक्षक श्री संजय सिंह मनराल,नगर पालिका परिषद के सभासद श्री भुवन सिंह डंगवाल,सभासद श्रीमती विमला देवी सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया की पहाड़ी उत्पादों की यह प्रदर्शनी रामनगर नगरपालिका द्वारा पहली बार लगायी जा रही है जो की स्वयं सहायता महिला समूह हेतु भविष्य मे ेएक मिल का पत्थर साबित होगा, जिस हेतु उन्होंने नगरपालिका रामनगर के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व हल्द्वानी से पहुंचे आई पी पंत का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *