Advertisements

झूठी खबरों से सावधान हल्द्वानी की घटना का मामला रेप का नहीं..जानिये क्या है

उत्तराखंड :  हल्द्वानी में घटित एक घटना को भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया जा रहा है। जिसकी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

 

Advertisements

 

हल्द्वानी क्षेत्र में घटित घटना के सम्बंध कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।घटना के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के आधार पर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा संलिप्त वाहन कब्जे में ले लिया गया है।

 

 

उक्त संबंध में शहर के सीसीटीवी खगाले जा रहे हैं, वाहन का रूट चैक किया जा रहा है। घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

 

सूत्रों के हवाले से इस वक्त बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में ये मामला केवल युवती के साथ छेड़छाड़ से संबंधित बताया जा रहा है। जबकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है ।

 

 

 

 

 

 

 

लेकिन इस संवेदनशील मामले में बिना तथ्यों को जाँचे एवं परखे अनावश्यक रूप से कुछ लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *