Advertisements

सदन में अपने जवाबों व तर्कों से आज छाई रही मंत्री रेखा आर्या, विधायक सवालों के जवाब से आए सन्तुष्ट नजर

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पंचम विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा जहाँ सदन में माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के जवाब दिए। सदन में माननीय सदस्यों ने महिला बाल विकास, खाद्य, खेल एवं युवा कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न किए। विधायक सुमित हृदयेश ने जहाँ नन्दा देवी कन्याधन योजना “हमारी कन्या हमारा अभिमान योजना के तहत 2016-17 एवं वर्ष 2018 में जन्मी कन्याओं को लाभान्वित करने और अन्य विधायक़गणो द्वारा महिला बाल विकास से सम्बन्धित कई प्रश्न उठाये गए जिनके परिपेक्षय में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सदन को अवगत कराया कि “नन्दा देवी कन्याधन योजना, हमारी कन्या हमारा अभिमान” के अन्तर्गत वर्ष 2016-17 में जन्मी कन्याओं को लाभान्वित करने की प्रक्रिया गतिमान है एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 में जन्मी सभी पात्र कन्याओं को “नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जा चुका है। उक्त योजनान्तर्गत जनपद नैनीताल से प्राप्त 7547 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया जा रहा है।
वहीं जो पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वचित रह गए थे,ऐसी वर्ष 2015-16 की 25401 बालिकाओं एवं वर्ष 2016-17 की 6083 बालिकाओं को लाभान्वित किये जाने की प्रक्रिया गतिमान है।

खटीमा विधायक भुवन कापड़ी द्वारा सदन में उठाये गए आंगनबाड़ी केन्द्रो के सफल संचालन एवं टेक होम राशन की आपूर्ति के बारे में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के अन्तर्गत कतिपय परियोजनाओं में भारत सरकार द्वारा प्राप्त धनराशि के अभाव में टेक होम राशन की आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। वर्तमान में टेक होम राशन की सुचारू रूप से आपूर्ति हेतु भारत सरकार से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष अनुपूरक पोषाहार योजनान्तर्गत केन्द्रांश एवं राज्याश सम्मिलित करते हुए कुल धनराशि रू0 37,36,57,800/- (संतीस करोड छत्तीस लाख सत्तावन हजार आठ सौ मात्र) अवमुक्त की गई है। अवशेष राशि के संबंध में निदेशालय की मांग के आधार पर लम्बित भुगतान की धनराशि निर्गत कर यथाशीघ्र भुगतान कर दिया जायेगा।वहीं आंगनबाड़ी भवनो के किराये के लम्बित भुगतान हेतु आवश्य धनराशि यथाशीघ्र अवमुक्त कर दी जाएगी।

Advertisements

इस दौरान सदन में आंगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों को दिए जाने वाले पोष्टीक आहार और चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी मांगी गई जिसके सम्बन्ध में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बच्चों को दिया जाने वाला आहार उच्च गुणवत्ता का होता है।

वहीं मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा परवर्तिया एवं मैदानी क्षेत्रों में महिलाओं के प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार हेतु उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना एवं मुख्यमंत्री सतत आजीविका योजना चलाई जा रही है।
साथ ही उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 से वर्त्तमान तक 4235 महिलाओं एवं मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना के तहत 2725 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है साथ ही जिसमें 316.14 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है।

महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण हेतु वर्ष 2016 में विभाग द्वारा 8 योजनाए (अनुपूरक पोषाहार योजना, नंदा देवी कन्या धन योजना, हमारी कन्या हमारा अभिमान योजना, तिलू रोतेली पुरुस्कार योजना, उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना, मुख्यमंत्री सतत आजीविका योजना, बाल कल्याण निधि योजना, मातृत्व लाभ योजना एवं निर्भया योजना) संचालित की जा रही है जिनमे नंदा देवी कन्या धन योजना,हमारी कन्या हमारा अभिमान को नंदा गौरा योजना के नाम से, मातृत्व लाभ योजना को प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना के नाम से तथा निर्भया योजना को वन स्टॉप सेंटर के नाम से संचालित किया जा रहा है।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *