Advertisements

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गम्भीर रूप से हुए घायल, हायर सेंटर किया रैफर

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गम्भीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। घायल दंपति को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों द्वारा उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

Advertisements

 

हिमगिरि कालोनी मुरादाबाद निवासी अनूप सिंह (30) पुत्र नन्हे सिंह रविवार को बाइक से अपनी पत्नी मोनिका (26) के साथ ठाकुरद्वारा से वापस मुरादाबाद की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान जलालपुर पुलिस चौकी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।

 

 

इस दुर्घटना में अनूप व उसकी पत्नी मोनिका सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सरकारी एम्बुलेंस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा घायलो को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सकों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।

Advertisements
One thought on “अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गम्भीर रूप से हुए घायल, हायर सेंटर किया रैफर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *