Advertisements

फिर थाम लिया नेताजी ने फूल, विधानसभा चुनाव लड़ने की खातिर छोड़ दिया था भाजपा का दामन

अज़हर मलिक

पूर्व बसपा के विधायक प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। पहले विधानसभा चुनाव लड़ने की खातिर भारतीय जनता पार्टी से बगावत की थी और बसपा से टिकट लेकर जसपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया जिसके लंबे समय के बाद अजय अग्रवाल ने द्वारा भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Advertisements

 

 

 

आपको बता दें कि काशीपुर कुंडेश्वरी स्थित पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग के दौरान अजय अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की पुनः सदस्यता ग्रहण कि हैं।

 

 

 

अजय अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी से 2022 की विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग की गई थी लेकिन पार्टी ने उन्हें योग्य न समझा और विधानसभा चुनाव का दावेदार नहीं बनाया उसके बाद अजय अग्रवाल नाराज होकर आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगे और टिकट की मांग की लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी अजय अग्रवाल को इतना योग्य न समझा और जसपुर विधानसभा का टिकट नहीं दिया। लेकिन अजय अग्रवाल को चुनाव लड़ने की चाहत थी।

 

 

 

 

जिसके बाद अजय अग्रवाल बसपा में शामिल हो गए और जसपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा , लेकिन जसपुर की जनता ने अजय अग्रवाल को नकार दिया और अजय अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा इसके बाद अजय अग्रवाल की कहीं ना कहीं राजनीति फीकी पढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। लंबे समय के बाद अजय अग्रवाल ने पुनः भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद अजय अग्रवाल को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि प्रदेश में अभी निकाय चुनाव भी होने हैं।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *