मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा महासंपर्क अभियानमोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा महासंपर्क अभियान
Advertisements

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा महासंपर्क अभियान

अंजली पंत

लालकुआं : केंद्र की मोदी सरकार को 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है। यहां नगर के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडा के नेतृत्व में महासंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान चलाया जा रहा है और मोदी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के हितों को लेकर चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी है जो आगामी 30 जून तक चलेगा।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *