Advertisements

बाइक चोर गैंग का खुलासा करे पुलिस निर्दोष को छोड़े

दलित समाज के लोगों ने सीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : पुलिस को चकमा देकर फरार बाइक चोरों की गिरफ्तारी नहीं की गई बल्कि निर्दोष दलित रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। यह आरोप लगाकर दलित समाज के लोगों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दो दिन के अंदर मुख्य चोरों को गिरफ्तार कर निष्पक्ष खुलासे की मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी है।

 

Advertisements

 

 

तहसील ठाकुरद्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांव के दलित समाज के लोगों ने भारी संख्या में एकत्र होकर ठाकुरद्वारा पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो का कहना था की करीब एक सप्ताह पूर्व शरीफ नगर के एक मैरिज हॉल से अभय राजपुर निवासी निसार अहमद की बाइक चोरी हुई थी।

 

 

 

 

जिसको बेचने के लिए शरीफ नगर निवासी महफूज और शाहवेज जसपुर भी गए थे। जहां से बाइक मालिक को भनक लगने पर 1 मई को बाइक स्वामी अपने रिश्तेदारों को लेकर शाम के समय शरीफ नगर महफूज के घर पहुंचा। जहां ग्राहक बनकर महफूज से अपनी बाइक की खरीदारी की बात शुरू कर दी।

 

 

 

 

सौदेबाजी के दौरान अचानक गश्ती पुलिस पहुंच गई। पुलिस को चकमा देकर बाइक चोर महफूज बाइक को लेकर भाग गया। पुलिस और बाइक स्वामी व ग्रामीणों ने उसका काफी पीछा किया लेकिन बाइक चोर भागने में कामयाब रहा। इस घटना को शरीफ नगर के मोहल्ला बागवाली मस्जिद के सैकड़ो लोगों ने देखा है।

 

 

 

 

बाद में बाइक चोर जसपुर रोड पर दलित समाज के गरीब व्यक्ति पृथ्वी सिंह के घर बाइक खड़ी कर सुबह को ले जाने की बात कह कर चले गए। इस दौरान पुलिस ने बाइक को बरामद कर गरीब दलित पृथ्वी सिंह का चालान कर जेल भेज दिया।आरोप है कि पृथ्वी सिंह निर्दोष है पुलिस असली चोरों से हमसाज है।

 

 

 

 

करीब 5 दिन बाद भी पुलिस ने महफूज और शहवेज को गिरफ्तार नहीं किया जो खुलेआम घूम रहे हैं प्रदर्शनकरियो ने मुख्य आरोपियों महफूज उर्फ पुट्टी व शाहवेज की गिरफ्तारी और दलित पृथ्वी सिंह की रिहाई की मांग पूरी न होने पर ठाकुरद्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में उदल सिंह हेमराज सिंह, आकाश कुमार , वीर सिंह, माजिद, छोटे सिंह जाटव आदि मौजूद थे।

 

 

 

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *