यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नगर पालिका परिषद के नाकारापन को लेकर अब नगर के लोग सोशल मीडिया पर नगर पालिका को खरी खोटी सुना रहे हैं।
जी हाँ इन दिनों नगर पालिका प्रशासन जंहा एक ओर नगर में फैल रही संक्रामक बीमारियों को लेकर अपने उदासीन रवैय्ये को लेकर लोगों के बीच बढ़ रही नाराज़गी को झेल रहा है तो वंही दूसरी ओर नगर के कई इलाकों में अंधेरा छाए रहने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर नगर पालिका की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। शुक्रवार की रात एक यूज़र ने अपने मोहल्ले में अंधेरा छाए रहने पर लिखा है कि ठाकुरद्वारा की ग़रीब नगर पालिका जो कभी आदर्श नगर पालिका के रूप में जानी जाती थी।
पालिका अध्यक्ष और अधिषाशी अधिकारी के तत्वाधान में होलिका मंदिर पूर्ण रूप से अंधेरे में डूबा है किसी अनहोनी के इंतज़ार में I कई बार कहने पर भी सिर्फ़ बहाने I लाइट ठीक तक नहीं की जा रही I आपका चेहरे देख कर व्यवहार करना लाजवाब बहुत धन्यवाद नगर पालिका। इस दौरान इस यूज़र ने इस कॉलोनी के फोटो भी शेयर किए हैं जिनमे पूरी कॉलोनी में अंधेरे का साम्राज्य फैला हुआ है। बताते चलें कि निकाय चुनाव के बाद से ही नगर पालिका के कार्यो में भारी गिरावट आई है।
और वर्तमान समय में जबकि नगर में संक्रामक बीमारियों ने हर घर मे डेरा डाल दिया है ऐसे में भी नगर पालिका द्वारा कोई कारगर उपाय नहीं किये जा रहे हैं ऊपर से अनेक स्थानों पर नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट बन्द पड़ी हैं और वँहा अंधेरा छाया हुआ है ज़ाहिर सी बात है कि लोगों में रोष व्याप्त होगा ही। एक दूसरे यूज़र ने तो यंहा तक लिखा है कि नगर पालिका अध्यक्ष को जब नगर के लोगों की कोई चिंता नहीं है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। नगर पालिका परिषद के इन्ही कारनामों से परेशान नगर वासी अब इन सभी मामलों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किये जाने की बात कह रहे हैं उनका मानना है कि तहसील स्तर पर उनकी बात नही सुनी जा रही है।
One thought on “बढ़ती जा रही नगर पालिका प्रशासन से लोगों की नाराजगी, मुख्यमंत्री पोर्टल पर होंगी शिकायतें”