Advertisements

बाल्मीकि धर्म समाज की बैठक में बच्चों की शिक्षा पर दिया गया ज़ोर

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : रविवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भीम कि एक बैठक का आयोजन मुकेश चौधरी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में सेट मार्क्स स्कूल में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि चौधरी ब्रज किशोर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड रहे।

 

Advertisements

 

बैठक की अध्यक्षता राहुल राही राष्ट्रीय संचालक एवं संचालन सतीश परछा ने किया। बैठक में 8 मार्च को रामपुर में होने वाले आसमानी झंडा दिवस का पोस्टर रिलीज किया गया। और झंडा दिवस पर चर्चा कि गयी।

https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/the-demise-of-bharat-ratna-is-planned/

 

 

 

इस अवसर पर मुकेश चौधरी ने बताया कि सन 1964 में धर्म समाज कि स्थपना हुयी उस समय धर्म समाज के झंडे का रंग एक नहीं था। जो भी आता था वो अपना झंडा और डंडा पकड़वा देता था। जाते समय झंडा ले जाता था। हम पर बचता था तो बस डंडा। वाल्मीकि समाज धर्म के नाम पर बार- बार छला जाता था। तब 8 मार्च 1992 ko रामपुर में भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी के सानिध्य में धर्म गुरुओं द्वारा फैसला लिया गया कि आदि धर्म समाज का झंडा आसमानी होगा। तब से आज तक हर साल 8 मार्च को आसमानी झंडा दिवस मनाया जाता है। राहुल राही ने दलित समाज से अपील कि 8 मार्च को अधिक से अधिक झंडा दिवस पर रामपुर में पहुंचे। दलित समाज अपने बच्चों को शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा भी दे। धार्मिक शिक्षा से बच्चे अपने इतिहास को जान पाएंगे। अपने इतिहास को पढ़ना बहुत जरुरी हैं।

 

 

 

मीटिंग में हर्ष रत्नाकर, प्रदेश महासचिव उत्तराखंड, सुधीर वाल्मीकिन प्रदेश संयुक्तमंत्री उत्तराखंड, अनिल कुमार प्रदेश मंत्री उत्तरप्रदेश, करन कुमार बिजनौर प्रभारी, दीपक सहदेव, तहसील अध्यक्ष, विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद, किरेंद्र, अमन चौधरी, लक्की, निशांत, सुरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, रुपेश कुमार, विनय कुमार, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *