Advertisements

गुलदार की खाल के साथ 4 लोग गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां जंगलों के सरताज की खाल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है पूरा मामला उधम सिंह नगर के पुल बट्टा क्षेत्र का है जहां पुलभट्टा थाना पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक अल्टो कार के साथ ही चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

 

Advertisements

 

 

पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट और सीओ सितारगंज ओपी शर्मा के निर्देशन में चेकिंग अभियान के दौरान गोला पुल कट के पास से एक अल्टो को रोका गया तो उसमें यह खाल बरामद हुई।

 

 

 

गिरफ्तार लोगों में नैनीताल जिले के तल्लीताल थाना अंतर्गत ग्राम गेठिया निवासी सुरेंद्र सिंह व रोहित कुमार के अलावा ग्राम दांडिम सतबूंगा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के अलावा त्रिलोकनाथ निवासी ग्राम टुथरा थाना द्वाराघाट जिला अल्मोड़ा शामिल हैं।

 

 

 

 

अभियुक्त त्रिलोक ने बताया कि उसने ग्राम मिडार, जिला चंपावत निवासी चंदन सिंह से यह खाल चार लाख रुपए में ली थी। ₹500000 में इसे बहेड़ी के उस्मान नाम के व्यक्ति को देना था। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 5000 जबकि एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 25 सौ रुपए इनाम की घोषणा की है।

 

 

 

 

 

 

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *