Advertisements

नाबालिग़ से छेड़छाड़ के मामले में श्रीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पोक्सो एक्ट में किया गिरफ़्तार..

 

पौड़ी जिले की श्रीनगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को परिजनों की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने स्कूल से आते समय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद इस मामले में परिजनों ने श्रीनगर महिला थाना में पुलिस सेे शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की रिमांड लेने की कोशिश में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टोन क्रशर में काम करने वाले दो युवकों ने स्कूल से घर जा रही एक 16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद लड़की ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। वहीं, इस मामले में लड़की के पिता ने श्रीनगर महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि नाबालिग से छेड़खानी के संबंध ने एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में थाना प्रभारी श्रीनगर को जाँच अधिकारी बनाया गया है।

Advertisements
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *