Site icon THE GREAT NEWS

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति कड़ाके की सर्दी में थर थर कांपता रहा अस्पताल कर्मियों ने घायल को कम्बल तक नही दिया,

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति कड़ाके की सर्दी में थर थर कांपता रहा अस्पताल कर्मियों ने घायल को कम्बल तक नही दिया,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : अज्ञात वाहन की टक्कर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ अस्पताल कर्मियों ने ठंड से कांप रहे घायल पर कम्बल तक डालना ज़रूरी नही समझा।

 

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतुपुरा के निकट सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला जिसे 108 एम्बुलेंस के चालक ने इंसानियत दिखाते हुए नगर के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया। सरकारी अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों ने इलाज के नाम पर लीपापोती कर ठंड से थर थर कांपते घायल को ऐसे ही बिना किसी कम्बल के तड़पता हुआ छोड़ दिया। बाद में घायल को जिलाचिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। कड़ाके की सर्दी में खुद गर्म कपड़ों से लदे अस्पताल कर्मियों ने अज्ञात घायल के साथ जो बर्ताव किया है उससे चिकित्सा जैसे बेहतरीन पेशे से जुड़े इन अस्पताल कर्मियों की अमानवीयता साफ दिखाई दे रही है।

Exit mobile version