कंबल पाकर खिले असहाय लोगो के चेहरे,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : बढ़ती ठंड को देखते हुए आशा की किरण सोसायटी के तत्वावधान में कमजोर व असहाय लोगों को कंबल वितरण किए।
गुरुवार को आशा को किरण सोसायटी के अध्यक्ष इकराम क़ुरैशी के नेतृत्व में गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किये गये। सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गरीब व असहाय लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। इकराम क़ुरैशी ने कहा कि गरीब व असहाय लोग सर्दी से परेशान हो रहे है। लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर के बाजार गंज में केम्प लगाकर कंबल का वितरण किया गया। कम्बल पाकर असहाय महिलाओं व पुरुषों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान आशा की किरण सोसाइटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भविष्य में भी गरीब व असहाय लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। कंबल वितरण में हारून मलिक, फईम क़ुरैशी,सलीम मालिक, नसीम, अंसार,दिलशाद, सईद फारूकी,आदि मौजूद रहे।