स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में नगर के तिकोनिया पुलिस चेक पोस्ट के सामने स्थित भाजपा नेता शिवेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
गोष्ठी का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पितकर कर किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सुनील मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 1863 तथा मृत्यु 1902 में हो गई थी। 39 वर्ष की अल्पायु में ही विवेकानंद जी ने बताया था कि चार सूत्रों भौतिक, सामाजिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक, अपने जीवन में अपनाना चाहिए। स्वामी जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस थे स्वामी जी ने बताया था की आलोचना का अधिकार माता-पिता गुरु तथा मित्र को होता है उन्होंने एक नारा उठो जागो तब तक जब तक मंजिल ना मिल जाए, स्वामी जी सेवा समर्पण तथा त्यागी प्रतिमूर्ति थे समाज तथा राष्ट्र के लिए उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतरना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में अपने संबोधन से पूरे विश्व में भारतवर्ष का नाम रोशन किया था। इस इस गोष्ठी में राजकुमार गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, मनोज कुमार चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, संजीव सिंघल, पवन पुष्पद, सुनील पुठिया, नागेंद्र लांबा, संजीव कुमार चौहान,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।