भाजपा नगर मंडल की बैठक में सकिर्य कार्यकर्ता बनाये जाने पर दिया गया ज़ोर,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की एक बैठक नगर के सैंट मार्क्स स्कूल में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने तथा सक्रिय सदस्य बनने पर जोर दिया गया। नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया की सदस्य बनाने का अभियान 20 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया जो सदस्य सक्रिय सदस्य बनने से रह गए हैं उन्हें लगभग 30 भाजपा सदस्य बनाने होंगे तथा एक सौ रुपये पार्टी फंड में जमा करने होंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुंदरकी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को सहयोग करना होगा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रत्याशी के लिए प्रचार करना होगा।
इस बैठक में मंडल महामंत्री दिनेश कुमार प्रजापति, मुकेश चौधरी, नागेंद्र लांबा, विधानसभा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, उदयवीर सिंह, राजपाल सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपेश रानी चौहान, पवन पुष्पद, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, प्रियांशु कुमार, आदि अनेककार्यकर्ता उपस्थित रहे।