काशीपुर में काँग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, राजनीति में हलचल
अज़हर मलिक
“काशीपुर की सियासत में बड़ा उलटफेर! काँग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने सैकड़ों समर्थकों के साथ छोड़ा हाथ का साथ और थाम लिया कमल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया गया। क्या भाजपा को इससे आगामी चुनावों में मिलेगी नई ताकत? आइए जानते हैं
काशीपुर स्थित अनन्या होटल में आयोजित एक विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह में काँग्रेस के प्रदेश सचिव चेतन अरोरा और वरिष्ठ काँग्रेस नेता अतुल पांडेय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहित कार्यों और भाजपा की विकासशील नीतियों से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया।
इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली, काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, गुरविंदर चंडोक, रजत सिद्दू, मोहन विस्ट, पंकज शर्मा और जगबीर सिंह शामिल थे।
यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा के लिए आगामी चुनावों में बड़ा लाभ साबित हो सकता है। साथ ही, काशीपुर नगर निगम में भाजपा की स्थिति को भी और मजबूत करने की उम्मीद है।